Aba News

गिरिडीह रोटरी कपल क्लब का 12वां पदस्थापना समारोह सम्पन्न, हरमिंदर सिंह मोंगिया अध्यक्ष और अंकित खंडेलवाल बने सचिव

गिरिडीह रोटरी कपल क्लब का 12वां पदस्थापना समारोह रविवार को धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में रोटरी कपल की धनबाद से आई डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (DG) की उपस्थिति में वर्ष 2025-26 के लिए हरमिंदर सिंह मोंगिया को अध्यक्ष और अंकित खंडेलवाल को सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया। पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ गौरीसरिया और पूर्व सचिव सिद्धार्थ जैन ने उन्हें बैज पहनाकर सम्मानित किया और नए सत्र के लिए प्रभार सौंपा।

समारोह में पूर्व अध्यक्ष ने क्लब की जनहित में की गई गतिविधियों जैसे रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर आदि की जानकारी दी। सलूजा गोल्ड ग्रुप के एमडी सतविंदर सिंह सलूजा ने क्लब के समाजसेवी कार्यों को सराहा। कार्यक्रम में गुणवंत सिंह मोंगिया, देवेंद्र सिंह, मुकेश जालान, तरणजीत सिंह सलूजा, सन्नी मोंगिया, कविता राजगढ़िया समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें