बिरनी प्रखंड के तुलाडीह सामुदायिक भवन में आज 12वें सप्ताह का सामूहिक हवन, मंत्र लेखन एवं जप कार्यक्रम श्रद्धा और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया और समर्पित भाव से परम पूज्य गुरुदेव के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने यह निश्चय भी किया कि वे अपने-अपने घरों में नियमित रूप से साधना करेंगे और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करेंगे।












