गिरिडीह के बरनवाल सेवा सदन में शनिवार को बरनवाल महिला समिति द्वारा सावन महोत्सव पारंपरिक और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति की अध्यक्षा ललिता बरनवाल और अन्य सदस्यों द्वारा महाराजा अहिबरण जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई।

गणेश वंदना पर रेनू बरनवाल द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई, वहीं अन्य महिलाओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राधा-कृष्ण की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में लकी ड्रॉ, क्विज प्रतियोगिता सहित मनोरंजन से भरपूर आयोजन किए गए। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।अध्यक्षा ललिता बरनवाल ने महोत्सव को आपसी जुड़ाव और संस्कृति से जोड़ने वाला बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरिता, सीमा, कविता, रिंकी, रश्मि बरनवाल सहित कई महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने सावन की बधाई देकर उल्लास साझा किया।













