Aba News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संकुलस्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न, जेपीएससी टॉपर प्रिंस सिन्हा रहे मुख्य अतिथि

बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को विद्या भारती योजनानुसार संकुलस्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के पूर्व छात्र एवं जेपीएससी में 60वां स्थान प्राप्त करने वाले प्रिंस सिन्हा, प्रधानाचार्य आनंद कमल और अजीत मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर प्रिंस सिन्हा ने कहा कि पढ़ाई का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर अध्ययन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यालय की वंदना सभा और आचार्यों के मार्गदर्शन को अपने जीवन का आधार बताया। विद्यालय द्वारा सम्मानित किए जाने पर उन्होंने गौरव की अनुभूति व्यक्त की। प्रधानाचार्य आनंद कमल ने प्रिंस को अंगवस्त्र और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता चार वर्गों — शिशु, बाल, किशोर और तरुण — में आयोजित हुई, जिसमें संस्कृति बोध, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, संगणक और वैदिक गणित जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे गए। प्रथम व द्वितीय विजेता प्रतिभागी अब 23 और 28 अगस्त को आयोजित विभागस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में भलपहरी शिशु मंदिर के छात्र भी उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में सभी आचार्य-दीदी का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें