Aba News

शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना में झामुमो ने आयोजित किया यज्ञ, शिव मंदिर में जुटेंगे कार्यकर्ता

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर गिरिडीह महानगर समिति द्वारा विशेष यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह यज्ञ शनिवार को गिरिडीह नगर के बड़ा चौक स्थित शिव मंदिर में संपन्न होगा। झामुमो की ओर से जानकारी दी गई कि पार्टी के पितामह कहे जाने वाले शिबू सोरेन लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं, जिसे देखते हुए यह सामूहिक यज्ञ आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन का उद्देश्य उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना और जन समर्थन जुटाना है। झामुमो ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर दिशोम गुरु के अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना करें। यज्ञ में भारी संख्या में झामुमो समर्थकों और आम जनता के शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें