गिरिडीह के ग्राम बेरगी स्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में 2 अगस्त 2025 को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सैकड़ों फलदार वृक्षों का भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी नीरज सिंह ने छात्रों संग अपने कर कमलों से पौधारोपण किया और सभी बच्चों से एक-एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन की सुरक्षा का आधार हैं और जलवायु परिवर्तन लगातार हमें चेतावनी दे रहा है।

अंधाधुंध शहरीकरण, सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्यों के चलते पेड़ों की कटाई चिंताजनक है। विद्यालय के प्रिंसिपल श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा कि स्कूल हमेशा छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, योग और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जागरूक करता रहा है। यह वृक्षारोपण एक मिशन बनना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में मेनका महतो, लवली सिन्हा, उमा भारती, लीलावती वर्मा, बसंत आनंद, विनोद राय, जयंती सिंह, मुस्कान गुप्ता, अंजली कुमारी, अरुण कुमार राणा, मिथुन, मंटू कुमार, सुरभि और सौम्या सहित अनेक लोगों की अहम भूमिका रही।












