गिरिडीह जिले के पंचम्बा थाना क्षेत्र के पिंडाटांड में पिछले 23 वर्षों से चले आ रहे ज़मीन विवाद की जांच को लेकर आज ज़िला उपायुक्त रामनिवास यादव खुद मौके पर पहुंचे। डीसी के गांव में कदम रखते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। यह विवाद ललिता देवी, पत्नी प्यारी महतो, की शिकायत पर सामने आया था, जिन्होंने डीसी यादव से मुलाकात कर मामले की गंभीरता बताई थी।

शिकायत मिलने के बाद डीसी ने स्वयं मौके पर आकर जांच का आश्वासन दिया था, जिसे पूरा करते हुए आज सुबह वे पिंडाटांड पहुंचे। डीसी यादव ने दोनों पक्षों की बात सुनी और उनसे ज़मीन से संबंधित दस्तावेज़ मांगे। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीएम श्रीकांत विस्पुते, बीडीओ गणेश रजक, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब 23 साल पुराना यह विवाद सुलझ सकेगा और क्षेत्र में शांति बहाल होगी।













