झारखंड में शुक्रवार को राधास्वामी संगठन ने “आपकी संगठन, आपके द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत गढ़वा और पलामू जिलों से की। इस अभियान का नेतृत्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा ने किया, जिसमें संगठन के सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम में झारखंड की मीडिया प्रभारी अनीशा सिन्हा ने बताया कि संगठन का उद्देश्य अंतिम पंक्ति तक के लोगों को संगठन की योजनाओं से जोड़ना और उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि राधास्वामी कन्यादान योजना, आवास योजना, वाहन योजना, नचिकेता छात्रवृत्ति योजना, गैस सब्सिडी योजना और FMCG योजना जैसी योजनाओं से ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। खासतौर पर बेटियों की शादी, बच्चों की शिक्षा और झोपड़ियों की स्थिति को सुधारने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। अनीशा सिन्हा ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा के मार्गदर्शन में संगठन पूरे देश में 20 से 30 करोड़ सदस्यों को जोड़ने का संकल्प लेकर काम कर रहा है, जिसे पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ता समर्पित हैं।












