Aba News

गिरिडीह में आत्मा एवं खाद्य सुरक्षा मिशन की बैठक, डीसी रामनिवास यादव ने दिए तकनीकी खेती को बढ़ावा देने के निर्देश

गिरिडीह समाहरणालय सभागार में शुक्रवार, 01 अगस्त 2025 को जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना 2025-26 के तहत प्रशिक्षण, परिभ्रमण, कृषक गोष्ठी, वैज्ञानिक मिलन एवं कृषक पाठशालाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन से जुड़े धान, दलहन, तेलहन, कोर्स व न्यूट्री सिरीयल फसलों की वार्षिक योजना को स्वीकृति दी गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि राज्य से बाहर परिभ्रमण के लिए उन्हीं किसानों का चयन हो जो सीखकर लौटने के बाद जिले में तकनीकी खेती को अपनाएं। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र से समन्वय कर कार्य करने और तकनीकी खेती करने वाले किसानों की वीडियो फिल्म बनाने को कहा। साथ ही हर फसल का क्षेत्रीय प्रत्यक्षण सुनिश्चित करने, अधिक से अधिक किसान गोष्ठियों के आयोजन और कार्यों को योजनानुसार क्रियान्वित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिले की कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें