धनबाद की फिज़ाओं में आज कुछ अलग है। आसमान की ओर नज़रें टिकी हैं, धरती पर हर कदम फूंक-फूंक कर रखा जा रहा है। शहर की सड़कों पर सन्नाटा और आसमान में चॉपर की गूंज—क्योंकि आज देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही हैं। ऐसा शायद पहली बार है जब धनबाद का एक प्रतिष्ठित संस्थान न केवल दीक्षांत समारोह मना रहा है, बल्कि एक ऐतिहासिक डाक टिकट की मेज़बानी भी कर रहा है। IIT ISM के 45वें दीक्षांत समारोह में आज कुछ खास होगा, कुछ ऐसा जिसे इतिहास याद रखेगा।
राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह 11:40 बजे बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर उतरेंगी और फिर सीधे सड़क मार्ग से IIT ISM पहुंचेंगी। इस दीक्षांत समारोह में 1880 छात्रों को डिग्रियां सौंपी जाएंगी। ये सिर्फ प्रमाण पत्र नहीं, इन युवाओं के सपनों की मुहर है। 37 छात्रों को गोल्ड मेडल, 35 को सिल्वर मेडल और 21 अन्य को स्पॉन्सर्ड अवॉर्ड्स से नवाजा जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव प्रो. पी.के. मिश्रा, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, और राज्य के तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार भी उपस्थित रहेंगे। यह समारोह केवल छात्रों के लिए नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक गर्व का क्षण बन गया है।
किसी भी हाई-प्रोफाइल दौरे की तरह, धनबाद में भी सुरक्षा के लिहाज़ से ज़बरदस्त तैयारी की गई है। शहर के 28 ऊंचे भवनों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर IIT ISM तक का पूरा रूट सुरक्षा के अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में DSP रैंक के अधिकारी और मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के काफिले के लिए कुल 7 ड्रॉप गेट, 74 बैरिकेडिंग्स और स्लाइडर लगाए गए हैं। हर कोना चाक-चौबंद है, ताकि किसी भी तरह की चूक की कोई गुंजाइश न रहे।
राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए टोटो और ऑटो के रूटों में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने नए रूट निर्धारित कर दिए हैं और आम नागरिकों से अपील की है कि बिना ज़रूरत घर से बाहर न निकलें। गोल बिल्डिंग, मेमको मोड़, बिनोद बिहारी चौक जैसे व्यस्त इलाकों से गुजरने वाले ऑटो और टोटो अब परिवर्तित मार्गों से चलेंगे। GT रोड से लेकर किसान चौक तक, भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, बरटांड और धनबाद रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी बसों का संचालन भी शहरी क्षेत्र में फिलहाल बंद रहेगा।