गिरिडीह जिले के डुमरी में आज आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सतर्कता दिखाते हुए कुलगो टोल प्लाजा के पास प्रतिबंधित मांगुर (थाई) मछली से लोडेड एक ट्रक को पकड़ कर डुमरी पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक में चालक समेत तीन अन्य सहयोगी मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि यह मछली अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी, जो जैव विविधता के लिए खतरा मानी जाती है और इस पर प्रतिबंध भी लगा हुआ है। आजसू प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार और सांसद प्रतिनिधि पिंटू कुमार महतो सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सतर्कता से यह कार्रवाई संभव हो सकी। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।












