Aba News

सिटी हॉस्पिटल सिहोडीह में हड्डी जांच शिविर, 40 मरीजों की हुई जांच!

गिरिडीह के सिहोडीह स्थित सिटी हॉस्पिटल में एक दिवसीय बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जहां डॉ. ए.के. वर्मा ने 40 मरीजों की जांच कर उन्हें उचित सलाह और जरूरतमंदों को दवा प्रदान की। डॉ. वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विटामिन D और कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से समय-समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। डॉक्टर ने यह भी बताया कि नियमित जांच से बीमारियों की समय रहते पहचान हो सकती है और खानपान में सुधार कर इन समस्याओं से बचा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें बड़ी राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें