गिरिडीह के शीतलपुर वार्ड नं. 12 निवासी उपेंद्र कुमार ने जेपीएससी में 258वां रैंक हासिल कर वित्त आयोग में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर सहयोग समिति सिहोडीह के सदस्यों ने उनके आवास पहुंचकर मिठाई, बुके व माला पहनाकर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। समिति के संरक्षक शशिभूषण शर्मा ने कहा कि उपेंद्र ने सिहोडीह-शीतलपुर का मान पूरे झारखंड में बढ़ाया है और हम सब को उन पर गर्व है।

इस अवसर पर बैंक अधिकारी यमुना लाल रजक, जिनकी पदोन्नति कर्मचारी से अधिकारी पद पर हुई है, को भी माला व बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होकर उपेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और ईमानदारी को देते हुए युवाओं से निरंतर प्रयास की अपील की। उनके इस सफलता से माता-पिता सहित पूरे शीतलपुर गांव में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है। इस कार्यक्रम में समिति के संयोजक चुनमुन राम, अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, सचिव श्याम कुमार सहित ललन रजक, सुभाष कुमार, रंजीत रजक, उदय रजक व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।












