Aba News

गिरिडीह में रेल हादसा: कोडरमा-कोवाड़ रूट पर मालगाड़ी बेपटरी, परिचालन ठप”

गिरिडीह जिले में आज सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ जब कोडरमा-कोवाड़ रेलमार्ग पर कोवाड़ और सलैया स्टेशन के बीच पोल नंबर 9/10, ब्रीज नंबर 207 के पास एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। यह घटना सुबह करीब आठ बजे हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग की टीम तत्काल हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। फिलहाल कोडरमा-कोवाड़ रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित है।

रेलवे कर्मी सुबह से ही बेपटरी हुई मालगाड़ी को वापस पटरी पर लाने में जुटे हुए हैं और राहत व बहाली कार्य तेजी से चल रहा है। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन मालगाड़ी के बेपटरी होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेल विभाग ने जल्द से जल्द ट्रैक दुरुस्त कर परिचालन बहाल करने की बात कही है। इस हादसे ने रेल सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं और रेलवे की तकनीकी टीम पूरी स्थिति का मूल्यांकन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें