Aba News

गिरिडीह में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, दर्जनों मामलों का हुआ समाधान

गिरिडीह समाहरणालय में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आज साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार में भूमि विवाद, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, अबुआ आवास, ट्राईसाइकिल की मांग सहित कई विषयों पर शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आमजनों से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिसका उद्देश्य त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को यह दरबार आयोजित होता है, और इसके अतिरिक्त भी लोग अपनी समस्याएं समाहरणालय में दर्ज करा सकते हैं। जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें