गिरिडीह पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक मारुति ओमिनी वैन (JH11H 8087) से 300 बोतल नकली अंग्रेजी शराब जब्त की है और चालक गोपाल साहु को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ. विमल कुमार को मिली गुप्त सूचना पर खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम बनाकर डोमनपहाड़ी चौक पर नाकेबंदी की गई थी।

चेकिंग के दौरान सिल्वर रंग की वैन से रॉयल गोल्ड कप ब्रांड की 25 पेटियों में भरी शराब बरामद की गई। आरोपी गोपाल साहु, निवासी गढ़पट्टी, थाना पचम्बा ने पूछताछ में बताया कि वह बासुदेव साव (बगोदर) और मनोज यादव (जमुआ) के साथ मिलकर नकली शराब की तस्करी करता था। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मामले को लेकर पुलिस महकमे में सतर्कता और सख्ती बढ़ा दी गई है।













