Aba News

नीति आयोग के तहत गिरिडीह में साप्ताहिक “आकांक्षा हाट” का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया मंच

गिरिडीह नगर भवन में आज नीति आयोग के Vocal for Local पहल के तहत साप्ताहिक आकांक्षा हाट कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह कार्यक्रम 29 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक चलेगा, जिसमें स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग व प्रदर्शन के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सिविल सर्जन समेत अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ।

उपायुक्त ने गिरिडीह को नीति आयोग के चार इंडिकेटर्स—शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आधारभूत संरचना—में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने फ्रंट लाइन वर्कर्स को “चैंपियन ऑफ चेंज” की संज्ञा देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उप विकास आयुक्त ने “संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह” के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया और आमजनों से हाट में भाग लेने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें