Aba News

Giridih News : सेवा और श्रद्धा की मिसाल बना श्री संग्राम सेवा शिविर, कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा

कांवरियों की सेवा में विगत 11 जुलाई से समर्पित श्री संग्राम गौशाला द्वारा आयोजित निशुल्क सेवा शिविर आज फिर मानवता और भक्ति की अद्भुत तस्वीर बना। रविवार, 27 जुलाई को बेंगाबाद चकरदाहा निवासी शंभू पाठक, मोती देवी, प्रमोद पाठक, अनु देवी व उनके पूरे परिवार ने तन-मन-धन से सेवा अर्पित की। परिवार के मुकुंद मुरारी पाठक और मनोज पाठक स्वयं सुबह 9 बजे से शिविर में पहुंचकर पानी, फ्रूटी, फल, चाय, मूव, चॉकलेट व शरबत का वितरण कर श्रद्धालुओं की सेवा की।

यह शिविर महज एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली वह शक्ति है जहाँ हर वर्ग से लोग आगे आकर मानव सेवा को अपना धर्म मान रहे हैं। श्री संग्राम गौशाला जैसी संस्थाएं आज उस भारत का चेहरा हैं, जहाँ भक्ति के साथ-साथ परोपकार भी जीवंत है। भगवान शिव से प्रार्थना है कि ऐसे सेवाभावी परिवारों पर उनकी कृपा सदा बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें