रविवार को रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए रंगा मोड़, खजुरिया कांवरिया पथ, देवघर में एक नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कांवरियों के लिए दवाइयां, फल, पानी, जूस, ओआरएस घोल तथा ड्रेसिंग की व्यवस्था की गई, जिससे लगभग 5000 श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया।

सेवा शिविर को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष सीए शंकर अग्रवाल, सचिव सीए रवि गाड़िया, कोषाध्यक्ष सीए दीपक संथालिया, संयोजक अनिल मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष सुजय राज गुप्ता, आईपीपी सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, राजेंद्र तर्वे सहित क्लब के कई सदस्य और सहयोगी सक्रिय रहे। कंपाउंडर संदीप पांडे ने चिकित्सकीय सहयोग प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सराहनीय और स्थायी प्रयास के रूप में जारी रखने की मांग की।













