Aba News

जेपीएससी में 258वीं रैंक लाकर शीतलपुर के उपेंद्र कुमार ने बढ़ाया मान, जोरदार स्वागत

गिरिडीह के वार्ड नंबर 12 शीतलपुर निवासी उपेंद्र कुमार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में 258वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस सफलता पर रविवार को पटेल नगर चौक पर ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। माता-पिता, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

दुर्गा मंडप में माथा टेककर उपेंद्र ने मां का आशीर्वाद लिया। मूल रूप से जमुआ प्रखंड के रेंबा गांव के निवासी उपेंद्र वर्तमान में दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे।

जेपीएससी परिणाम आने के बाद वे हवाई मार्ग से देवघर एयरपोर्ट होकर गिरिडीह पहुंचे। अब वे वित्त आयोग में अधिकारी के रूप में सेवा देंगे। इस मौके पर पूर्व मेयर सुनील पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपेंद्र की उपलब्धि से पूरा शीतलपुर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें