Aba News

रोटरी गिरिडीह के नए नेतृत्व ने संभाली कमान, उत्सव उपवन में हुआ भव्य पदस्थापन समारोह

गिरिडीह के उत्सव उपवन रिसॉर्ट में रोटरी गिरिडीह का 68वां पदस्थापना समारोह पूरे गरिमामयी माहौल में आयोजित हुआ, जिसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता और असिस्टेंट गवर्नर डॉ. मोहम्मद आज़ाद मुख्य अतिथि रहे। गणेश वंदना और राष्ट्रगान से शुरुआत के बाद निवर्तमान अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला और सचिव मयंक राजगढ़िया ने बीते सत्र के कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया।

 

तत्पश्चात नए अध्यक्ष पियूष मुसद्दी और सचिव रोहित जैन ने पदभार ग्रहण किया और आगामी योजनाओं की घोषणा की। समारोह में तीन नए सदस्यों को शामिल किया गया और विशिष्ट अतिथियों ने रोटरी की सामाजिक भूमिका को रेखांकित किया। मंच संचालन प्रमोद अग्रवाल ने किया और शहर की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें