Aba News

शहादत दिवस पर भाकपा माले की बैठक संपन्न, लेबर कानून के खिलाफ गांव-गांव चलाएंगे जागरूकता अभियान

गिरिडीह, 25 जुलाई 2025: भाकपा माले गिरिडीह प्रखंड कमिटी और असंगठित मजदूर मोर्चा की संयुक्त बैठक गादी श्रीरामपुर पंचायत के महुआ टांड़ स्थित प्रखंड कार्यालय में संपन्न हुई। यह बैठक कॉमरेड ए. के. राय और कॉमरेड चारु मजुमदार के शहादत दिवस पर आयोजित दस दिवसीय कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय, मसूदन कोल, हुबलाल राय, सनातन साहू व किशोर राय ने की।

मुख्य अतिथि माले जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड मजदूर विरोधी हैं और उनके खिलाफ गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। पूरण महतो ने भाकपा की गरीब विरोधी नीतियों को उखाड़ फेंकने की बात कही। बैठक में राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय, मसूदन कोल सहित दर्जनों नेताओं ने भाग लिया और गिरिडीह में मजदूर आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद वेदी पर मौन श्रद्धांजलि से की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें