Aba News

स्व. नरेंद्र सिन्हा की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन, मंत्री सुदिव्य सोनू हुए शामिल

गिरिडीह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व समाजसेवी स्व. नरेंद्र सिन्हा (छोटन) की पुण्यतिथि के अवसर पर आज नरेंद्र सिन्हा मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से नरेंद्र सिन्हा चिल्ड्रेन पार्क में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. नरेंद्र सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू, शहर के गणमान्य लोग और कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, यह जीवन बचाने का सरल और प्रभावी तरीका है। उन्होंने फाउंडेशन के इस सामाजिक कार्य की सराहना की। शिविर में कई लोगों ने रक्तदान कर स्व. सिन्हा को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अजय सिन्हा मंटू, अंजनी सिन्हा, विकास सिन्हा, रेड क्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार, राकेश सिन्हा, सतीश कुंदन, मदनलाल विश्वकर्मा, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार गौरव, राकेश बंटी, शिवम, सुमित कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर पूरी तरह सफल और भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें