राहुल गांधी को कांग्रेस के बारे में सोचना चाहिए: दिलीप घोष खड़गपुर, 21 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें राहुल ने सीपीआईएम से आरएसएस की तुलना की थी। राहुल गांधी ने कहा था, ‘उनके मन में जनता के लिए कोई भावना नहीं है और दोनों में जनता के प्रति संवेदनशीलता की कमी है।’ भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी की चिंता करनी चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि अगर राहुल को सीपीआईएम में भावनाओं की कमी दिखती है, तो 2004 में कांग्रेस ने वाम दलों के समर्थन से सरकार कैसे बनाई थी? भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी को किसी अन्य दल के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। अगर वह सोचना चाहते हैं, तो कांग्रेस पार्टी के बारे में सोचें। यह ज्यादा बेहतर होगा। सोमवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान भाजपा नेता दिलीप घोष ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल जरूरत पड़ने पर वामदलों का समर्थन लेने से नहीं हिचकते, लेकिन आरएसएस को लेकर उनकी टिप्पणी अनावश्यक है। उन्होंने राहुल को सलाह दी कि उन्हें अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान पर सहमति जताते हुए उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल सही है। एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति अलग तरह से बात करता है। जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान विवाद पर भारत का रुख दुनिया के सामने रखा, वह सराहनीय है। हर भारतीय नागरिक और सांसद को भी ऐसा ही करना चाहिए। बंगाल में अपराध के संदर्भ में दिलीप घोष ने कहा कि देश में जहां भी अपराध होता है, अपराधी बंगाल में पहुंच जाते हैं, यह सोचकर कि वहां उन्हें कोई नहीं छुएगा। यहां की सरकार और पुलिस उन्हें पनाह देती है। कई राज्यों की पुलिस यहां आती है और अपराधियों को पकड़कर ले जाती है। टीएमसी के शहीद दिवस कार्यक्रम पर उन्होंने कहा कि टीएमसी का शहीद दिवस 2026 में मनाया जाएगा। पार्टी शहीद हो जाएगी और भविष्य में शहादत दिवस मनाने का कोई अवसर नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम लोग भी शहीदी दिवस मना रहे हैं, जो इस सरकार में शहीद हो गए। जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। –आईएएनएस डीकेएम/डीएससी
राहुल गांधी को कांग्रेस के बारे में सोचना चाहिए: दिलीप घोष

Abanews_Giridih
यह भी पढ़ें
दयानंद निरंजन का नामांकन रद्द, चुनावी मैदान में 19 प्रत्याशी
उपायुक्त की संवेदनशील पहल, दो अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का सहारा
तेज रफ्तार स्कूल वैन गड्ढे में पलटी, बच्चों की जान बाल-बाल बची, स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल
हरलाडीह सामूहिक दुष्कर्म कांड का उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार
तेलोडीह प्रीमियर लीग का आगाज, पहले मुकाबले में मरियम गर्ल्स एकेडमी की जीत
नगरपालिका आम चुनाव 2026: उपायुक्त रामनिवास यादव ने नाम निर्देशन कार्यों का लिया जायजा
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आचार्य राजेंद्र लाल बरनवाल को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई
मेयर चुनाव में ताकत का प्रदर्शन: गौरव कुमार ने बाइक रैली के साथ भरा नामांकन
नगर निगम चुनाव में युवा बाइकर की बल्ले बल्ले
दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग, आजसू ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
नगर निगम चुनाव को लेकर राजद ने कसी कमर, 36 वार्डों में मजबूत उम्मीदवार उतारने की रणनीति तैयार
दुबई में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूर, मजदूरी न मिलने से संकट, सरकार से वतन वापसी की गुहार
गिरिडीह नगर निगम चुनाव: मेयर पद के लिए प्रमिला मेहरा ने किया नामांकन, समर्थकों में दिखा उत्साह