Aba News

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में रखी मांगें

गिरिडीह: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के छठे राज्य सम्मेलन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गिरिडीह के कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। सम्मेलन 13-14 जुलाई को जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा टाउन हॉल में संपन्न हुआ था। मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि महासंघ राज्य का एकमात्र प्रतिनिधि संगठन है, जिससे 55 यूनियन और 24 जिलों की कमिटियां जुड़ी हैं।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शीघ्र वार्ता की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा और सम्मानित अध्यक्ष अशोक सिंह नयन ने कहा कि सम्मेलन में 26 सूत्रीय मांगें पारित की गई हैं, जिनमें 2400 ग्रेड-पे लागू करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, 8वां वेतन आयोग लागू करने और आउटसोर्स कर्मियों को अधिकार देने की मांग प्रमुख हैं। सरकार की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें