Aba News

गिरिडीह में एबीवीपी ने शुरू किया सदस्यता अभियान, मकतपुर हाईस्कूल में किया वृक्षारोपण

गिरिडीह नगर इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मकतपुर हाईस्कूल में प्राचार्य चंदन सिंह की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद सैकड़ों विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला संयोजक मंटू मुर्मू ने बताया कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन है, जो विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाधान की दिशा में कार्य करता है।

इस अवसर पर नगर मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि इस बार गिरिडीह जिले में 12,000 से अधिक विद्यार्थियों को एबीवीपी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उज्जवल तिवारी ने कहा कि संगठन शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक माहौल तैयार करने के लिए सदैव तत्पर है। मौके पर नगर सह मंत्री अनीश राय, मुन्ना पंडित, पीयूष सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें