गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल में हिरोडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में करन कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह और सुखदेव यादव शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर चोरी गई एक पल्सर और एक ग्लैमर बाइक भी बरामद की गई है।
घटना 9 जुलाई की है, जब परसन ओपी क्षेत्र के केन्दुआ मोड़ से वरुण कुमार यादव की पल्सर बाइक चोरी हो गई थी। 11 जुलाई को करन कुमार सिंह के पास से बाइक बरामद होने पर वादी ने पहचान कर हिरोडीह पुलिस को सुपुर्द किया।
जांच में खुलासा हुआ कि इस चोरी में तीन लोग शामिल थे। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने बाकी दोनों आरोपियों को भी धर दबोचा। मामले की जानकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने प्रेसवार्ता में दी और पूरी कार्रवाई में कई थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी शामिल रहे।












