Aba News

गिरिडीह में झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन की बैठक संपन्न, 20 जुलाई को जन समर्थन रैली का ऐलान

गिरिडीह: झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक आज जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राज्य कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के तीसरे चरण की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई को गिरिडीह में जन समर्थन रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें सत्तारूढ़ दल के विधायकों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इस रैली के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों से आगामी विधानसभा सत्र में कर्मचारियों की मांगों को उठाने का आग्रह किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु संगठन ने सभी प्रखंडों और विभागों के पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, महिला सचिव शमा परवीन, जिला सचिव केदार प्रसाद, कोषाध्यक्ष रविकांत चौधरी सहित सैकड़ों पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। सभी ने रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें