Aba News

गिरिडीह में BLO को SIR-2026 के लिए LIVE डिमॉन्स्ट्रेशन के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण

गिरिडीह प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) के तहत चतुर्थ दिवस का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह के निर्देश पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा 32-गिरिडीह एवं 31-गांडेय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रतिनियुक्त बूथ लेवल पदाधिकारियों (BLO) को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में पीपीटी और डमी प्रपत्रों की सहायता से गणन प्रपत्र, भवनों का मानकीकरण, नजरी नक्शा टैगिंग, प्रपत्र 6, 7, 8, घोषणा प्रपत्र और पुनरीक्षण हेतु वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट की विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान लाइव रॉल डिमॉन्स्ट्रेशन के माध्यम से BLO को उनके कार्य और दायित्वों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। वरिष्ठ BLO संत कुमार लाल ने SIR-2003 में अपने अनुभव साझा करते हुए वर्तमान BLO को प्रेरित किया। डमी प्रपत्रों में कॉलम और शर्तों को समझाते हुए सटीक भरने का तरीका बताया गया। साथ ही, ऑनलाइन मतदाता सूची और मोबाइल एप उपयोग पर भी विस्तृत प्रशिक्षण हुआ। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर अरविंद कुमार, बद्रीनारायण, विजेंद्र सेठ तथा कंप्यूटर ऑपरेटर रंजीत कुमार वर्मा और अशोक कुमार ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें