Aba News

गिरिडीह को क्लीन एंड ग्रीन बनाने की पहल में इनर व्हील क्लब और मीडिया का संयुक्त संकल्प

गिरिडीह को स्वच्छ और हराभरा शहर बनाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने होटल गैली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। क्लब की प्रेसिडेंट कविता राजगढ़िया के नेतृत्व में हुई इस संवाद में शहर के मीडिया प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पर्यावरण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में संयुक्त प्रयासों पर चर्चा हुई। प्रेसिडेंट राजगढ़िया ने कहा कि मीडिया की भूमिका सामाजिक परिवर्तन में बेहद अहम होती है और क्लब की सकारात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है।

क्लब की पर्यावरणीय पहल जैसे “सीड बॉल्स” प्रोजेक्ट, बच्चों को पर्यावरण शिक्षा, “से नो टू प्लास्टिक” अभियान और मियावाकी फॉरेस्ट निर्माण जैसे कार्य सराहना के पात्र हैं। क्लब ने अब तक 3-4 हजार पेड़ लगाए हैं और चंदनडीह में छठ घाट का सौंदर्यीकरण कर उसे पर्यटक स्थल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इस संवाद में PDC पूनम सहाय, सचिव स्मृति आनंद, ISO दीप्ति सिंहा, एडिटर संगीता सिंहा और सदस्य तनुजा सहाय, जुली सहाय, रिया अग्रवाल व संगीता सिंह मौजूद रहीं। मीडिया ने भी इस अभियान में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें