गुरुवार को गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत बरहमसिया पंचायत के रामनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विभाग सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख जयनारायण मोदी ने किया, जबकि संचालन विनय संगम ने संभाला। मुख्य अतिथि हजारीबाग सह विभाग कार्यवाह मनोज राणा ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता, डॉ. हेडगेवार और गुरुजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राणा ने कहा कि “ज्ञान ही मोक्ष का मार्ग है, और गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति असंभव है।” उन्होंने गुरु पूर्णिमा को आत्मबोध और स्मरण का पर्व बताया। माधव शाखा के नयन राज ने सामूहिक गीत का संचालन किया। कार्यक्रम में सुरेश मोदी, सुखदेव मोदी, गुरुदेव प्रसाद, नागेश्वर वर्मा, पंकज यादव, प्रवीण प्रभाकर समेत सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल हुए और उत्सव की गरिमा को बढ़ाया।



