झारखंड के गावां प्रखंड स्थित गदर पावर ग्रिड के चालू न होने और अधूरे ट्रांसमिशन लाइन निर्माण कार्य की अनदेखी से नाराज भाकपा माले ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में जुटान देखने को मिली, जिसमें धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव खुद मोर्चा संभाले हुए हैं।

उन्होंने साफ कहा कि जब तक वरीय अधिकारी पावर ग्रिड को चालू करने और NOC की बाधा दूर कर अधूरे कार्य को पूरा कराने का ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। दावे बड़े हैं, लेकिन सवाल यह है कि सरकार और विभाग कब तक आम जनता की ज़रूरतों से मुंह मोड़ते रहेंगे?












