Aba News

गिरिडीह में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लगाई लापरवाही पर फटकार

गिरिडीह के हुट्टी बाजार स्थित नगर भवन में मंगलवार को जिला विकास एवं समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की।

बैठक में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक नागेंद्र महतो, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार समेत जिले के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी मूलभूत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सख्त लहजे में कहा कि गिरिडीह में सड़कों की स्थिति चिंताजनक है, संवेदकों द्वारा कार्यों में लापरवाही और गुणवत्ता में कमी की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने पेयजल, स्वास्थ्य और अबुआ आवास योजना की बदहाली पर भी नाराजगी जताई।

 

उन्होंने निर्देश दिया कि लापरवाह विभागों की रिपोर्ट डीसी के माध्यम से दिशा समिति को दी जाए। राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने सभी अधूरे कार्यों की जांच के लिए डीसी की अध्यक्षता में विशेष कमेटी बनाने का सुझाव दिया। बैठक में सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया, ताकि योजनाएं धरातल पर दिखें, न कि सिर्फ कागज़ों में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें