Aba News

राजेश यादव का ऐलान: 9 जुलाई को मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनता उतरेगी सड़कों पर

बेंगाबाद, 5 जुलाई: केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड के खिलाफ आगामी 9 जुलाई को होने वाली आम हड़ताल को लेकर फारवर्ड ब्लॉक नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश यादव ने जनता से सड़कों पर उतरने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जैसे किसान आंदोलन के जरिए कृषि कानून वापस हुए, वैसे ही इन मजदूर विरोधी कानूनों को भी आंदोलन के बल पर ही हटाया जा सकता है।

बेंगाबाद प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने स्थानीय समस्याओं पर भी सरकार को घेरा और जर्जर सड़कों, बेकार पड़ी जलापूर्ति योजनाओं और राशन वितरण की गड़बड़ियों को लेकर राज्य और केंद्र दोनों सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जनता से 9 जुलाई को बेंगाबाद पहुंचकर जोरदार समर्थन देने की अपील की। मौके पर कई ग्रामीण नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें