Aba News

12वीं का नामांकन बंद, छात्राएं परेशान! DC कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार

गिरिडीह में नई शिक्षा नीति के चलते छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। आर.के. महिला कॉलेज और गिरिडीह कॉलेज की दर्जनों छात्राएं शनिवार को डीसी कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों से गुहार लगाई कि डिग्री कॉलेज में 12वीं कक्षा का नामांकन बहाल किया जाए। छात्राओं ने बताया कि उन्हें न कॉलेज प्रशासन से कोई स्पष्ट जानकारी मिल रही है, न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था बताई जा रही है।

 

छात्राओं का कहना है कि 11वीं की पढ़ाई उन्होंने यहीं से की थी और अब बीच सत्र में नियम बदलने से उनका साल बर्बाद हो सकता है। उन्होंने कहा कि छह महीने पढ़ाई के बाद ये फैसला सामने आया है, जिससे वे मानसिक दबाव में हैं। छात्राओं ने मांग की है कि नई शिक्षा नीति पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएं और अगर अन्य स्कूल में जाना भी हो, तो सरकारी स्तर पर उन्हें समुचित मार्गदर्शन और वैकल्पिक व्यवस्था मिलनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें