गिरिडीह समाहरणालय सभागार में 08 जुलाई को प्रस्तावित DISHA (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक की तैयारियों को लेकर जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन और लंबित मामलों के निपटारे का निर्देश दिया।

उन्होंने कार्यपालक अभियंताओं को अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता लाने और योजनाओं के निष्पादन में तेजी लाने की सख्त हिदायत दी। बैठक में डाटा सुधार, योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट और आवश्यक तैयारियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर समाहर्ता, डीआरडीए निदेशक, सिविल सर्जन, कार्यपालक अभियंता समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।













