Aba News

बगोदर-सरिया में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम संतोष गुप्ता ने दिया अमन का संदेश

बगोदर-सरिया अनुमंडल में मुहर्रम के मद्देनजर शुक्रवार को अनुमंडलीय स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम संतोष गुप्ता ने की, जिसमें सरिया, बगोदर और बिरनी के अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम ने कहा कि मुहर्रम का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए, इसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों की भूमिका अहम होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि हुड़दंग करने वालों पर प्रशासन की सख्त नजर रहेगी और किसी भी स्थिति में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें