जिला मुखिया संघ की अहम बैठक संघ अध्यक्ष भागीरथ मंडल की अध्यक्षता में परसाटांड़ पंचायत सचिवालय में संपन्न हुई। बैठक में 15वीं वित्त आयोग की लंबित राशि, पंचम राज्य वित्त आयोग की निधि, जनप्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि और दुर्घटना बीमा योजना लागू करने की मांग प्रमुख रही।

संघ ने डुमरी के बलथरिया पंचायत में हुए पंचायत सचिव की आत्महत्या पर गहरा शोक जताते हुए उच्च स्तरीय जांच और सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की। सचिव के पति परमेश्वर नायक को निर्दोष बताते हुए दोषमुक्त करने की अपील भी की गई। बैठक के अंत में संघ ने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी और सरकार से लिखित वादों को तत्काल लागू करने की मांग की।












