Aba News

ज्ञानदीप स्कूल पचंबा में इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने चलाया पर्यावरण सुरक्षा अभियान

गिरिडीह, 4 जुलाई 2025: पचंबा स्थित ज्ञानदीप स्कूल में इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को “आई लव इनरव्हील” प्रिंट वाला कपड़े का थैला वितरित कर “प्लास्टिक बैग हटाओ, कपड़े का बैग अपनाओ” की शपथ दिलाई गई।

बच्चों ने उत्साहपूर्वक कपड़े के थैलों को अपनाने का वचन दिया। कार्यक्रम के दौरान क्लब और रोटरी क्लब के संयुक्त प्रयास से पूर्व में लगाए गए पौधों की सुरक्षा हेतु बांस की जाली से घेराव भी किया गया। इस अभियान को सफल बनाने में क्लब की PDC पूनम सहाय, प्रेसिडेंट कविता राजगढ़िया, ISO दीप्ति सिंहा सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज को हरियाली की ओर प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें