गिरिडीह, 04 जुलाई 2025: समाहरणालय प्रकोष्ठ में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों फरियादियों ने व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा। भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन, भू-अर्जन और पेयजल जैसी समस्याओं पर चर्चा हुई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य है। हर मंगलवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित होता है, साथ ही आमजन अन्य दिनों में भी आवेदन देकर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं।













