Aba News

गिरिडीह: संदेहास्पद हालात में पेड़ से झूलता मिला युवक-युवती का शव, इलाके में सनसनी

गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना अंतर्गत हरलाडीह ओपी क्षेत्र के कुंडको गांव में शुक्रवार सुबह एक पेड़ पर युवक और युवती का शव झूलता मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान इमामुल हांसदा (25), निवासी पचरुखी और रानी कुमारी (23), निवासी कुलखी टोला, कुंडको के रूप में हुई है।

रानी विवाहित थी और मायके आई हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें