Aba News

गिरिडीह: मोहर्रम को लेकर पचम्बा थाना में हुई विशेष बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

गिरिडीह के पचम्बा थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर थाना प्रभारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों और दोनों पक्षों के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में निर्माणाधीन सड़कों को समतल करने, विद्युत पोलों की मरम्मत, और अन्य जरूरी तैयारियों पर चर्चा हुई।

थाना प्रभारी ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए संयमपूर्वक पर्व मनाने की अपील की और किसी भी आपत्तिजनक स्थिति में तुरंत थाना या उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा। बैठक में सभी पक्षों ने शांति और सहयोग से मोहर्रम मनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें