Aba News

बरनवाल समाज की आवाज़ दिल्ली तक! OBC में शामिल करने की माँग पर केंद्रीय आयोग से मिले झारखंड प्रतिनिधि

बरनवाल जाति को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल कराने की माँग को लेकर झारखंड बरनवाल वैश्य महासभा का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रांची पहुँचा। प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल के नेतृत्व में यह दल राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से मिला और बरनवाल समाज की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। आयोग के अध्यक्ष ने सकारात्मक बातचीत करते हुए भरोसा दिलाया कि इस मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा।

इस प्रतिनिधिमंडल में गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, देवघर, बोकारो समेत कई जिलों के प्रमुख सदस्य शामिल थे। बरनवाल समाज का तर्क है कि वे आर्थिक रूप से पिछड़े हैं और वर्षों से उपेक्षित रहे हैं, ऐसे में ओबीसी सूची में शामिल होना उनका हक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें