आज 3 जुलाई 2025 को गिरिडीह की सड़कों पर एक अनोखा संदेश गूंजा – “प्लास्टिक हटाओ, कपड़ा अपनाओ”। Inner Wheel Club ऑफ गिरिडीह सनशाइन की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया के नेतृत्व में SD Public School, BBC रोड में कपड़े के थैले बांटे गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति महिपाल द्वारा दिए गए ‘लक्ष्य’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए, यह मुहिम प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से पर्यावरण को बचाने का संदेश दे रही है।

इस अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर एक प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित जनों को सोचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में ISO दीप्ति सिन्हा, IPP सोनाली तारवे, सुमन गौरीसरिया, संगीता सिंह समेत क्लब की अन्य सदस्यों, स्कूल के शिक्षक और प्रधानाचार्य की सहभागिता रही।












