गिरिडीह के सिकदारडीह कर्बला में मुहर्रम की सातवीं के मौके पर इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत को याद करते हुए अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने नियाज़, फ़ातिहा, मजलिस और मातम के जरिए गम-ए-हुसैन को जिया। आयोजन की कमान कर्बला कमिटी और स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि महताब मिर्जा उर्फ डब्लू ने संभाली, जिनकी देखरेख में बेहतर इंतजाम किए गए थे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पचम्बा थाना प्रभारी संव्य राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल सक्रिय रहा, जिससे माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहा। दिनभर चलने वाले इस आयोजन में हर तबके के लोगों ने हिस्सा लिया और इंसानियत, बलिदान व भाईचारे का संदेश दिया।













