Aba News

गिरिडीह: शिक्षा योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीसी रामनिवास यादव ने दिए निर्देश, बच्चों की 100% उपस्थिति और स्वास्थ्य जांच पर ज़ोर

गिरिडीह समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीसी ने सभी विद्यालयों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य बताते हुए कम उपस्थिति वाले विद्यालयों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा और मध्यान भोजन सहित सभी मूलभूत सुविधाओं में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।

कक्षा 8-9 और 10-12 में नामांकन की स्थिति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप नामांकन सुनिश्चित करने को कहा। पारा शिक्षकों की सेवा पुस्तिका को ई-विद्या वाहिनी पर अपलोड करने और पाठ्य पुस्तकों के 100% वितरण के निर्देश दिए गए। पीएम पोषण योजना से आच्छादित विद्यालयों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने पर भी जोर दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत संबंधित अधिकारी और सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें