Aba News

भाकपा माले ने गिरीडीह में आपूर्ति कार्यालय का किया जोरदार घेराव, तीन बार राशन वितरण का वादा अधूरा रहने पर प्रदर्शन

गिरीडीह के बिरनी प्रखंड मुख्यालय स्थित आपूर्ति कार्यालय पर मंगलवार को भाकपा माले के हजारों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने घेराव किया। पूर्व प्रमुख सीताराम सिंह के नेतृत्व में हुई इस बड़ी रैली में खासतौर पर महिलाओं की भारी मौजूदगी रही।

प्रदर्शनकारियों ने जून माह में तीन बार राशन वितरण का बीडीओ कार्यालय द्वारा किया गया वादा पूरी तरह से न निभाने पर सरकार और प्रशासन को जवाबदेह ठहराया। पूर्व मुखिया रामबिलास पासवान की अध्यक्षता और इजरायल अंसारी के संचालन में हुए इस आंदोलन में अधिकारिक वादों की खिलाफी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें