गिरिडीह में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें जिले भर से आए दर्जनों फरियादियों ने अपनी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याएं रखीं। भूमि विवाद, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य, पेयजल समेत विभिन्न मुद्दों पर उपायुक्त ने सुनवाई कर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। उपायुक्त ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र निवारण सुनिश्चित करना है, और मंगलवार-शुक्रवार के अलावा भी लोग अपने आवेदन संबंधित विभागों में जमा करा सकते हैं।













