Aba News

डॉक्टर्स डे पर गिरिडीह रेड क्रॉस में सम्मान समारोह, डीसी व एसडीएम ने की सेवाओं की सराहना

गिरिडीह रेड क्रॉस भवन में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त सह रेड क्रॉस अध्यक्ष रामनिवास यादव और विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष सह एसडीएम श्रीकांत यशवंत बिसपुते मौजूद थे।

डीसी यादव ने रेड क्रॉस की सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की, जबकि एसडीएम ने संस्था की नई टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए ब्लड बैंक की जल्द शुरुआत की बात कही। समारोह में चिकित्सकों व सीए सदस्यों को सम्मानित किया गया। चेयरमेन अरविंद कुमार व सचिव विवेश जालान ने कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें