गांडेय में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक द्वारा आयोजित ‘जनाधिकार सम्मेलन’ में पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने कहा कि हूल के अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो समेत अन्य नायकों का सपना अधूरा है, क्योंकि आज की सरकारें जल-जंगल-जमीन सहित जनता के अधिकारों को कॉरपोरेट के हाथों सौंप रही हैं। झारखंड के आदिवासी और दलित अपने वाजिब अधिकारों से वंचित हैं,

और विकास के नाम पर विस्थापन तथा पलायन को मजबूर हैं। राजेश यादव ने 9 जुलाई को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि यह हड़ताल मोदी सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ जनाधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी है। सम्मेलन में राजू पासवान, अख्तर अंसारी, रामकिशोर सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।













